बीकानेर
बीकानेर : आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के विरोध में निकाले कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और लखनऊ के उन्नाव में हुए दुष्कर्म के विरोध में शुक्रवार को शहर के विभिन्न संगठनों और आमजन ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जाहिर किया

बीकानेर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और लखनऊ के उन्नाव में हुए दुष्कर्म के विरोध में शुक्रवार को शहर के विभिन्न संगठनों और आमजन ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जाहिर किया। आरोपितों को जल्द सजा दिलाने के नारे भी लगाए गए। कैंडल मार्च में कांग्रेस पार्टी और विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी और आमजन भी शामिल हुए।
वेटरनरी स्टूडेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दीनदयाल सर्किल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक कैंडल मार्च निकाला गया। राजकीय डूंगर महाविद्यालय से कलक्ट्रेट तक सर्व छात्र संगठन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर जाट सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विवेक माचरा, डूंगर कॉलेज के प्रोफेसर श्याम सुन्दर ज्याणी, कृष्ण कुमार गोदारा, राजेश गोदारा, छात्र नेता विजय पाल बेनीवाल, विकास भादू आदि उपस्थित थे।
उधर, शहर जिला कांग्रेस की ओर से भी नत्थूसर गेट के पास कैंडल मार्च निकालकर घटना का विरोध जाहिर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान, कांगे्रस नेता मकसूद अहमद आदि उपस्थित थे।
बीकानेर शहर कांग्रेस ने निकला केंडल मार्च
कोटगेट के पास कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत, निगम के नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, कांग्रेस नेता अरविन्द मिढ्ढा सहित महिला कार्यकर्ताओं ने भी कैंडल मार्च निकाल घटना का विरोध जताया। जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल से कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं है।
कैंडल मार्च के दौरान प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलाद सिंह, पीसीसी सदस्य किशन लाल मेघवाल, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, सरपंच प्रतिनिधी गणेशाराम दावां, गिरधारीलाल प्रजापत, ब्लॉक संगठक शिव प्रसाद नाई, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ आदि उपस्थि थे। पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर सोनल पारीक, सविता गौड़, केके शर्मा, ईशा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।