नोखाबीकानेर संभाग
नोखा बागड़ी कॉलेज में पुरे पैनल पर ABVP का कब्ज़ा, पंचारिया बने अध्यक्ष !

बीकानेर / नोखा। छात्र संघ चुनाव-2018 के परिणाम जारी हो चुके है। इसी के तहत नोखा मांगीलाल बागड़ी महाविधालय में ABVP ने सभी सीटों पर जीत दर्ज़ की है। यहाँ पुरे पैनल पर ABVP का कब्ज़ा हो गया है। अध्यक्ष पद पर गोरीशंकर पंचारिया विजयी हुए है। जीत की खुशी में ABVP के छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर जश्न मनाया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 राजेष कुमार मीणा के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु अमरा राम लेखाला को 376, गौरी शंकर पंचारिया को 688, रवि शंकर छींपा को 280 व सुभाष करीर को 298 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद से गौरी शंकर पंचारिया 312 मतो से विजय हुआ। उपाध्यक्ष पद हेतु अनिल पारीक को 445, मनीष जाखड़ को 809 व राखी गिरी को 360 मत प्राप्त हुए। । उपाध्यक्ष पद से मनीष जाखड़ 364 मतो से विजय हुआ।
महासचिव पद हेतु उत्तम मेघवाल को 321, ओम प्रकाष सियाग को 372, देवेन्द्र सिंह को 724 व भगवानाराम मेघवाल को 198 मत प्राप्त हुए। । महासचिव पद से देवेन्द्र सिंह 352 मतो से विजय हुआ। संयुक्त सचिव पद हेतु अभिषेक करनाणी को 718, लक्ष्मी पंचारिया को 464 व हडमानाराम मेघवाल को 415 मत प्राप्त हुए। । संयुक्त सचिव पद से अभिषेक करनाणी 254 मतो से विजय हुआ।